![]()
चंदौली के बलुआ थाना में पतंजलि के थोक व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की लूट का पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। वारदात थाने से महज एक किलोमीटर दूर हुई थी। इससे व्यापारियों में डर और गुस्सा है। व्यापारी का आरोप है कि बदमाशों ने बाइक रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और झोले में रखे रुपये समेत जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। पतंजलि के थोक व्यापारी रतन बरनवाल 2 अक्टूबर की रात सकलडीहा से तगादा कर बाइक से सराय लौट रहे थे। सराय टेढ़की पुलिया के पास रानेपुर मार्ग पर बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के सिर में चोट लगी। झोले से कैश और दुकान के कागजात ले गए हमले के बाद बदमाश रतन बरनवाल के झोले से 1.20 लाख रुपये नकद, दुकान की डायरी और बिल लेकर फरार हो गए। घायल व्यापारी ने बलुआ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर वारदात होने के बावजूद पांच दिन बाद भी लूट का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है। सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुराने लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े सुराग जुटाकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीओ बोले- जल्द होगा घटना का खुलासा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
Source link
चंदौली में व्यापारी से 1.20 लाख की लूट का मामला:5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, थाने से एक किमी दूर हुई थी वारदात