बाइक सवार रिटायर्ड सूबेदार के घर में आग लगाकर फरार:आग में घिरा पिता बच्चों को लेकर कूदा, दोनों पैर टूटे, सीसीटीवी में आरोपी कैद


टीपीनगर की शिवकुंज कॉलोनी में सेवानिवृत्त सूबेदार के घर बाइक सवारों ने आग लगा दी और फरार हो गए। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त मकान के अंदर सात लोग मौजूद थे। मकान में किराए पर रहने वाले शख्स ने अपने दो बच्चों को लेकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद बताई जा रहे हैं। पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरु कर दिए हैं। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर
भोला रोड स्थित शिवकुंज कॉलोनी में सेवानिवृत्त सूबेदार नवनीत दुहन पत्नी ममता के साथ रहते हैं। मकान के दूसरे तल पर अश्विनी कुमार का परिवार किराए पर रहता है। अश्विनी के परिवार में उनके पिता सुरेंद्र सिंह, पत्नी रुचि, बेटा तेजस्वी और बेटी तेजस्विनी रहते हैं। सोमवार रात मकान में आग का शोर मच गया। मकान मालिक को लगाकर घर के अंदर सात लोग मौजूद थे जो जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। नवनीत दहन व उनके परिवार के लोग तो किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन अश्विनी का परिवार फस गया। बच्चों को गोद में लेकर लगाई छलांग
घर में धुआं भर चुका था। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। अश्विनी के बच्चे रोने लगे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कहीं से जब निकलने का रास्ता नहीं मिला तो अश्विनी ने अपने दो बच्चों को गोद में लेकर छत से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से अश्विनी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने फ्रैक्चर की पुष्टि करते हुए उनके दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा दिया। बाइक सवारों के द्वारा लगाई गई थी आग
आग मकान के बेसमेंट में लगी थी, जिसको लेकर परिवार हैरान था। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो सब हैरान रह गए। दो संदिग्ध रिटायर्ड सूबेदार के मकान में आग लगाकर भागते दिखाई दिए। रिटायर्ड सूबेदार की तरफ से इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस अब दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी है। तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर पाया काबू
आधी रात को लगी आग की सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान चर्चा रही कि ज्वलनशील पदार्थ डालकर यह आग लगाई गई है। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जाता है जिस जगह आग लगी वहां सोनू और मोनू नाम के युवक फूलों का काम करते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *