डिग्री-रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन:बहराइच में कलेक्ट्रेट पर धरना, पुलिस से हुई नोकझोंक


बहराइच में मंगलवार दोपहर छात्र-छात्राओं ने नंदा इंस्टीट्यूट के खिलाफ कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट उन्हें डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दे रहा है। उन्होंने इंस्टीट्यूट को सीज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप छात्रों ने बताया कि इंस्टीट्यूट की समस्याओं को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं। उनका आरोप है कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर छात्र धरने पर बैठ गए। दस्तावेज नहीं मिलने से भविष्य की चिंता छात्रों का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें जरूरी दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। इससे आगे की पढ़ाई और रोजगार से जुड़ी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्रों ने कहा कि उनका भविष्य खराब हो रहा है। समस्या हल होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने, इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई करने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *