![]()
कानपुर शहर में मंगलवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के बीच गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। हवा में नमी के कारण दोपहर के समय तापमान सामान्य से अधिक गर्म महसूस होगा। हालांकि, शाम होते-होते मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के लिए सिस्टम सक्रिय नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के लिए कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। दोपहर में नमी के कारण उमस बढ़ेगी और गर्मी अधिक महसूस होगी, जबकि शाम के समय तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। मच्छर वाले रोगों के मरीज बढ़ रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमस के कारण डेंगू समेत मच्छर जनित रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, टायर और अन्य स्थानों पर जमा पानी नियमित रूप से साफ करें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर मच्छररोधी साधनों का इस्तेमाल करें। बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच कराएं। एयरफोर्स स्टेशन पर 36.6°C पहुंचा तापमान सोमवार को पूरे दिन तेज धूप रही। गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0°C रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा।
Source link
धूप से चढ़ेगा पारा, गर्मी निकालेगी पसीना:हल्के बादल छा सकते लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर