पीलीभीत में ट्रैफिक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो:वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप; उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला


पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में ट्रैफिक पुलिस पर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे नवाबगंज तिराहे पर एक ट्रैफिक सिपाही का कथित तौर पर रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। आरोप है कि नवाबगंज तिराहे पर पिछले कई महीनों से चेकिंग की आड़ में वाहन चालकों से वसूली की जा रही थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी दोपहिया, डग्गामार और ओवरलोड वाहनों को रोकते थे। आरोप है कि चालान का डर दिखाकर वाहन चालकों से पैसे मांगे जाते थे। स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में बनाया वीडियो सोमवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने सिपाही की कथित हरकत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सिपाही पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। रात करीब 9 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *