श्रीमद्भागवत कथा में पुंडरीक गोस्वामी ने दिया भक्ति का संदेश:लखनऊ में भजनों पर श्रद्धालु झूमे, भक्तिरस में डूबा नजर आया पंडाल


लखनऊ के ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज में चल रही श्रीमद्भागवत राधारमण कथा के दूसरे दिन पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया। वृंदावन से आए पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने कथा के साथ भक्ति, प्रेम और नाम-स्मरण का संदेश दिया। कथा के दौरान राधा रमण हरि बोल, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम और राधे-राधे बोल’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। संकीर्तन शुरू होते ही पंडाल में भक्तों ने तालियां बजाकर और नृत्य कर भक्ति भाव व्यक्त किया। चारों ओर भजनों और जयघोष की गूंज सुनाई दी। नाम-स्मरण से मिलता है मन को सुकून पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण मन को शांति देता है। भक्ति में दिखावा नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार और सद्भाव जीवन को बेहतर बनाते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों में ऐसे रम गए कि पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। संकीर्तन के बीच राधे-राधे के जयकारों से माहौल और भक्तिमय हो गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *