वाराणसी में तेज आंधी से 3 विमान लखनऊ डायवर्ट:एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हुई, लैंडिंग नहीं हो सकी; दो बेंगलुरु व एक हैदराबाद से आई थी फ्लाइट


वाराणसी में सोमवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने और तेज आंधी के चलते लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ। तेज हवा और खराब दृश्यता के कारण वाराणसी आने वाली तीन विमान लैंड नहीं कर सके। मौसम खराब होने के चलते बेंगलुरु और हैदराबाद से वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचे तीनों विमानों को एटीसी द्वारा लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। तीनों विमान शाम 5:45 बजे से 6:10 बजे के बीच वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचे थे। बेंगलुरु से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6E 6596 सोमवार शाम 5:45 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा था। मौसम खराब होने के कारण विमान वाराणसी में नहीं उतर सका और उसे लखनऊ भेज दिया गया। इसके बाद बेंगलुरु से ही आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX 1540 शाम 5:55 बजे वाराणसी पहुंचा। वाराणसी पहुंचने के बाद यह विमान भी हवा में चक्कर लगाया लेकिन मौसम सामान्य ना होने के चलते इसे भी लखनऊ डाइवर्ट करना पड़ा। वहीं, हैदराबाद से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6E 501 भी शाम करीब 6:10 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। खराब मौसम के चलते इस विमान को भी वाराणसी के बजाय लखनऊ भेजा गया। यात्रियों और परिजनों को हुई परेशानी इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सोमवार शाम वाराणसी में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। ऐसे मौसम में वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान का आवागम प्रभावित हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन विमान को लखनऊ डाइवर्ट करना पड़ा। इधर, विमान डायवर्ट होने के चलते यात्रियों के परिजन पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। विमान डायवर्ट होने के बाद परिजन काफी देर तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। इसके अलावा इन विमान से पुनः जाने वाले यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रात करीब 7:30 के बाद वाराणसी में मौसम सामान्य हो गया उसके बाद विमान की लैंडिंग प्रारंभ हो गई है। लखनऊ के लिए डाइवर्ट किए गए विमान भी रात तक वाराणसी वापस लौट आएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *