जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 में भारतीय बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर निंदूरा के अमरसंडा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में जोरदार जश्न मनाया गया। भारत द्वारा 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल करने और खास
.
संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व पटल पर तिरंगा फहराकर साबित कर दिया है कि सही अवसर मिलने पर वे हर मैदान में जीत सकती हैं। निदेशक रंजन सिंह और प्रिंसिपल नगमा आबिदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को छात्राओं में खेल व अनुशासन के प्रति नया विश्वास जगाने वाला बताया। इस अवसर पर योगेश्वरी मिश्रा, सुमन द्विवेदी, पूर्ति श्रीवास्तव, श्रीश पांडेय और रेखा रानी मौर्या समेत बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
