मंछना में घर में घुसकर युवक और भाभी से मारपीट:आरोपियों ने गाली-गलौज कर पीटा, पुलिस ने नहीं सुनी तो एसपी से शिकायत


मैनपुरी के मंछना गांव में एक युवक और उसकी विधवा भाभी के साथ घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता हुई। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायत दी है। गांव निवासी मयंक दिवाकर ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर तीन बजे वह अपनी भाभी सुमनलता के साथ घर पर थे। पड़ोस के राजनारायण, संगीता, रामरतन, विवेक, पवन, संतराम और कुसमा देवी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने मकान निर्माण का विरोध कर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। मयंक के अनुसार, राजनारायण और रामरतन उसे अपने घर की ओर खींचने लगे। वह भागा तो आरोपी पीछा कर घर में घुस आए और वहां भी लाठी-डंडों से पीटा। भाभी सुमनलता बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें बुरी नीयत से पकड़ लिया। शोर सुनकर मयंक के पिता और गांव के लोग पहुंचे, दोनों को बचाया। आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 112 पुलिस को सूचना दी गई, पर कार्रवाई नहीं हुई। थाने में भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से गुहार लगाई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *