एसआरएमएस रिद्धिमा में नाट्य मंचन:‘साइकिल ऑफ लाइफ’ में दिखा पिता-पुत्र के रिश्ते का बदलता रंग


बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा के सभागार में रविवार शाम नाटक ‘साइकिल ऑफ लाइफ’ का मंचन किया गया। गिन्नी बब्बर के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक में पिता-पुत्र के बदलते रिश्ते, पीढ़ियों के अंतर और जीवन के संघर्षों को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। नाटक की शुरुआत पिता और बेटे के बीच नोकझोंक से होती है। पिता के निधन के बाद बेटे के जीवन में आने वाले बदलाव और मां की संवेदनशील स्थिति को भी मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कहानी के माध्यम से बताया गया कि जीवन की भागदौड़ में लोग अक्सर अपने रिश्तों और अपनों की भावनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। मंचन के दौरान कलाकारों ने पारिवारिक रिश्तों के भावनात्मक पहलुओं को प्रभावी तरीके से सामने रखा। पिता की भूमिका ललित प्रकाश, बेटे की भूमिका अविनाश तोमर और मां की भूमिका ज्योति नागपाल ने निभाई। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को सराहा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *