Firozabad Greenfield Bypass Project | NHAI Tenders Etmadpur-Tundla Road

अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में एत्मादपुर और टूंडला क्षेत्र के लिए लंबे समय से प्रस्तावित बाईपास परियोजना अब धरातल पर उतरने की दिशा में बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आगरा-इटावा सेक्शन के NH-19 पर 16.20 किलोमीटर लंबे एत्मादपुर-टूंडला ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

परियोजना की अनुमानित लागत 794.31 करोड़ रुपये (GST रहित) है। बाईपास बनने से दोनों कस्बों के बीच से गुजरने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत 4/6 लेन बाईपास का निर्माण EPC मोड पर कराया जाएगा। इसके लिए 910 दिन यानी करीब ढाई वर्ष की निर्माण अवधि निर्धारित की गई है। इसके बाद पांच वर्ष की मेंटेनेंस अवधि भी रहेगी।

NHAI के टेंडर दस्तावेज के अनुसार बिड जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। बिड 6 नवंबर को सुबह 11:30 बजे खोली जाएगी। टेंडर में 7.94 करोड़ रुपये की ईएमडी निर्धारित की गई है।

बाईपास बनने के बाद आगरा से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को एत्मादपुर और टूंडला के कस्बाई हिस्सों से होकर गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे NH-19 पर यातायात संचालन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों को जाम और भारी वाहनों के दबाव से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने से औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव, आईएएस की जन्मभूमि टूंडला को इस परियोजना की सौगात मिलने पर सदस्य, राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), उत्तर प्रदेश सरकार श्रीकृष्ण गौतम ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाईपास के निर्माण से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *