![]()
गाजियाबाद में आज सोवमार सुबह से मौसम साफ है। जहां दिन में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से धूप खिली हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में धूप तेज रहेगी और हल्की उमस महसूस हो सकती है। आज हवा करीब 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इस सप्ताह फिर बदल सकता है मौसम अक्टूबर शुरू होते ही रात के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। रात का तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आधी रात के बाद सुबह तक तापमान तेजी से गिर रहा है। इससे रात में अब उमस कम हो गई है और हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। लेकिन इस सप्ताह फिर मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को फिर से हल्की बारिश की संभावना है, जहां इन 2 दिनों में बादल भी छाए रहेंगे। 28 सितंबर को आखिरी बार हल्की बारिश गाजियाबाद में 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 27 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहे थे। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ होने लगा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब धूप निकलने से दिन का तापमान फिर बढ़ रहा है। वहीं, रात में नमी के कारण मौसम पहले के मुकाबले ठंडा होने लगा है। बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा। अब फिर मौसम बदलने की संभावना हैं।
Source link
गाजियाबाद में 8 अक्टूबर को फिर मौसम बदलने का अनुमान:तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, आज तापमान 34 डिग्री सेल्सियस