Skip to content
Monday, October 5, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • Etawah Congress Leader Amit Tripathi Facebook Account Hack Controversy
  • uttar pradesh

Etawah Congress Leader Amit Tripathi Facebook Account Hack Controversy

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago01 mins

उवैस चौधरी | इटावा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज।

इटावा में कांग्रेस जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। रविवार शाम उनके अकाउंट से कांग्रेस के खिलाफ पोस्ट की गई। पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी गई। अमित त्रिपाठी ने शाम 6 बजे इसका खंडन किया।

फर्जी पोस्ट सामने आते ही कार्यकर्ताओं में चर्चा

अमित त्रिपाठी के अकाउंट से पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में चर्चा शुरू हो गई। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन कर इस्तीफे को लेकर जानकारी ली।

पोस्ट हटाकर इस्तीफे से किया इनकार

मामले की जानकारी मिलने पर अमित त्रिपाठी ने अपना अकाउंट चेक किया। उन्होंने फर्जी पोस्ट को तुरंत हटा दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है। इस्तीफे को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी है।

पार्टी नेतृत्व के खिलाफ लिखी गई पोस्ट

अमित त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनकी निजी आईडी हैक कर विरोधियों ने साजिश के तहत पोस्ट की। इसमें पार्टी नेतृत्व के खिलाफ झूठे और अनर्गल आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि इसका मकसद उन्हें और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना है।

कांग्रेस को बताया अपना परिवार

अमित त्रिपाठी ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। वह अंतिम सांस तक पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस को अपना परिवार बताया। कहा कि वह अपने परिवार के खिलाफ ऐसी बात सोच भी नहीं सकते।

सिविल लाइन और साइबर सेल में देंगे तहरीर

अमित त्रिपाठी ने बताया कि मामले में थाना सिविल लाइन और साइबर क्राइम सेल में लिखित तहरीर दी जाएगी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फर्जी पोस्ट शेयर न करने की अपील

कांग्रेस जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं और साथियों से फर्जी पोस्ट शेयर न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने पोस्ट से हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी भी मांगी।

Source link

Tagged: Amit Tripathi Congress Leader Congress Party Resignation Etawah Congress Etawah News Facebook Account Hack Fake Post Social Media Controversy

Post navigation

Previous: सोनभद्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या:विवाद के बाद पेट में चाकू घोपा था, पिता की तहरीर पर FIR
Next: ओमानी को-पायलट ने प्लेन क्रैश की साजिश अकेले रची थी:रिपोर्ट में दावा, विमान को बिल्डिंग से टकराने वाला था, इंजन बंद करने का भी शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 अक्टूबर को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल

rrshuklaji@gmail.com14 minutes ago 0

मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मरीज:हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर किया; परिजनों ने ले जाने से किया इंकार

rrshuklaji@gmail.com29 minutes ago 0

Lucknow National Book Fair 2026

rrshuklaji@gmail.com44 minutes ago 0

मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

rrshuklaji@gmail.com59 minutes ago 0

Trending News

india
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के लातूर में इलेक्ट्रिकल दुकान भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

Recent Posts

  • भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के लातूर में इलेक्ट्रिकल दुकान भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
  • Flydubai Flight Crash Plot | Copilot Hamam Al-Hamami Israel Attack Plan
  • अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 अक्टूबर को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल
  • मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मरीज:हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर किया; परिजनों ने ले जाने से किया इंकार
  • Lucknow National Book Fair 2026

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.