दिव्यांग दंपती से बाइक सवारों ने कुंडल लूटे:40 हजार की बाली पेंशन जोड़कर खरीदी थी; पति के साथ लकड़ी लेने गई थी


संभल में दिव्यांग दंपति के साथ टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। 2 अक्टूबर को बाइक सवार दो युवकों पर महिला के कान से सोने के कुंडल खींचने का आरोप है। दंपति के मुताबिक कुंडलों की कीमत करीब 40 हजार रुपए है। रविवार शाम 5:30 बजे दोनों फिर थाने पहुंचे। मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र का है। ट्राई साइकिल पर बैठकर पति का इंतजार कर रही थी हजरतनगर गढ़ी गांव निवासी हरि सिंह और उनकी पत्नी विरमा देवी दिव्यांग हैं। दोनों की कोई संतान नहीं है। विरमा देवी के मुताबिक 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे दोनों संभल-सिरसी रोड स्थित बिजलीघर के पास पहुंचे थे। हरि सिंह जंगल में खाना बनाने के लिए लकड़ी काटने चले गए। विरमा देवी ट्राई साइकिल पर बैठकर उनका इंतजार कर रही थीं। पीछे से आए युवक ने कुंडल खींचे विरमा देवी ने बताया कि सिरसी की ओर से बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक के पास कुछ दूरी पर रुक गया। दूसरा पीछे से आया और उनके कान से सोने के कुंडल खींचकर भाग गया। कुंडल खींचने से उनके कान में चोट भी आई। तीन दिन बाद भी दर्द होने की बात उन्होंने कही। पेंशन की रकम जोड़कर खरीदे थे कुंडल विरमा देवी के मुताबिक उन्होंने दिव्यांग पेंशन की रकम जमा करके करीब आठ महीने पहले सवा दो ग्राम के सोने के कुंडल खरीदे थे। मौजूदा कीमत के हिसाब से इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से वह लगातार थाने जा रही हैं। रविवार शाम फिर थाने पहुंचा दंपति पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन से थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्हें रिपोर्ट लिखने के लिए कागज भी नहीं दिया गया। रविवार शाम 5:30 बजे दंपति थाने पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे तक वहां बैठने के बाद दोनों वापस घर लौट गए। थाना प्रभारी बोले- घटना वाले दिन दर्ज हुई रिपोर्ट रविवार रात करीब 9 बजे थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना वाले दिन ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने सुनवाई नहीं करने के आरोपों को गलत बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक बाइक सवार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *