CEC के इस्तीफे की मांग पर सपा ने फूंका पुतला:हापुड़ में कई नेता-पदाधिकारी हिरासत में लिए गए


हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हापुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और कई सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पढ़िए पूरा मामला- कार्यकर्ता बुलंदशहर रोड स्थित सपा कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले। उनके हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां थीं। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करते हुए CEC के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किया, जिससे पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। इसके बावजूद, कार्यकर्ता तहसील चौराहे और मेरठ तिराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे और धरना दिया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की। इसी बीच सपा जिला कार्यालय पर पुतले में आग भी लगा दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर नोकजोक भी हुई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और कई नेताओं को हिरासत में लिया। समाचार लिखे जाने तक जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, पदम सिंह, इकबाल कुरैशी, अय्यूब सिद्दीकी, संजय गहलोत, अमित समेत पुलिस हिरासत में थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *