सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:पुलिस से नोकझोंक, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में; इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन


हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुतला बुझाया और कुछ सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि पार्टी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात उठाती रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *