‘संत सौरभ- लाइट फॉर द वर्ल्ड’ का विमोचन:अमेरिकी लेखक डॉ. राम कृष्ण शाह ने लिखी पुस्तक


संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवता और विश्व सद्भाव के संदेश को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने वाली साहित्यिक पहल के तहत पुस्तक ‘संत सौरभ–लाइट फॉर द वर्ल्ड’ के कवर पेज का विमोचन किया गया। अमेरिका के लेखक, कवि तथा संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि (डीन, डब्ल्यूएचयू शिकागो) डॉ. राम कृष्ण शाह द्वारा रचित इस कृति में 51 प्रेरक कविताएं शामिल हैं। इस पुस्तक में जगत धर्म चक्रवर्ती संत सौरभ के विचारों, शांति, सेवा, आध्यात्मिक चेतना और सार्वभौमिक भाईचारे को काव्यात्मक रूप में पिरोया गया है। डॉ. शाह ने ‘एक मानवता, एक परिवार’ की भावना को केंद्र में रखते हुए विभिन्न धर्मों व संस्कृतियों के बीच शांति, संवाद व परस्पर सम्मान की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुस्तक का यह प्रथम अंतरराष्ट्रीय संस्करण गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन सेंटर (भारत) द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह कृति संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *