उन्नाव में CMS की कुर्सी पर बैठने से विवाद:चेयरमैन बोले- RKS कमेटी की अधिकृत सदस्य हैं, अस्पताल निरीक्षण का अधिकार


उन्नाव के मौरावां स्थित 100 बेड सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान CMS की कुर्सी पर बैठी पल्लवी सेठ का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर अस्पताल की व्यवस्था और पल्लवी सेठ की भूमिका पर सवाल उठाए गए। रविवार को मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने मामले में सफाई देते हुए वायरल दावों को भ्रामक बताया। चेयरमैन ने कहा कि उनकी पत्नी पल्लवी सेठ अस्पताल की रोगी कल्याण समिति यानी RKS की नामित सदस्य हैं। इसी अधिकार के तहत उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पल्लवी की अधिकृत सदस्यता से जुड़े दस्तावेज भी सार्वजनिक किए और कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर कोई काम नहीं किया। अस्पताल की टीम ने कराया पूरा निरीक्षण चेयरमैन के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन की टीम ने आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत पल्लवी सेठ को अस्पताल का पूरा दौरा कराया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं, मरीजों को मिल रही सुविधाएं और अन्य इंतजाम देखे। CMS छुट्टी पर थे, टीम ने बैठने को कहा वायरल वीडियो में पल्लवी सेठ के CMS की कुर्सी पर बैठने को लेकर सवाल उठाए गए थे। इस पर विवेक सेठ ने कहा कि निरीक्षण वाले दिन अस्पताल के CMS अवकाश पर थे। अस्पताल की टीम ने पल्लवी को जहां बैठने के लिए कहा, वह वहीं बैठीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस घटना को जिस तरह पेश किया जा रहा है, वह वास्तविक स्थिति से अलग है।
RKS सदस्यों को निरीक्षण का अधिकार विवेक सेठ ने कहा कि RKS कमेटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कमेटी के नामित सदस्य अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए अधिकृत होते हैं। पल्लवी ने भी इसी जिम्मेदारी के तहत अस्पताल का दौरा किया था। वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल करीब दो दिन पहले निरीक्षण से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और पल्लवी सेठ की भूमिका को लेकर कई तरह के दावे किए जाने लगे। रविवार को चेयरमैन ने RKS सदस्यता से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए अपना पक्ष रखा और कहा कि इससे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *