Skip to content
Sunday, October 4, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • सहारनपुर में फर्जी एकाउंट से निकाले अनुदान के 5 लाख:मां की एक्सीडेंट मे हुई मौत के बाद मिलनी थी रकम, जमीन गिरवी रखकर 40 हजार रुपए भी दिए
  • uttar pradesh

सहारनपुर में फर्जी एकाउंट से निकाले अनुदान के 5 लाख:मां की एक्सीडेंट मे हुई मौत के बाद मिलनी थी रकम, जमीन गिरवी रखकर 40 हजार रुपए भी दिए

rrshuklaji@gmail.com39 minutes ago01 mins


सहारनपुर में मां की दुर्घटना में मौत के बाद मिलने वाले सरकारी अनुदान के पांच लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फाइल का काम कराने के नाम पर दो लोगों ने पीड़ित से 40 हजार रुपए लिए और उसके नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाकर सरकारी अनुदान की रकम उसमें डलवा दी। इसके बाद मोबाइल सिम के जरिए फोन-पे से खाते में आई पूरी रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सतपुरा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां की 22 जुलाई 2025 को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद सरकार की ओर से परिवार को पांच लाख रुपए का अनुदान मिलना था। अमित के अनुसार उसने अपनी फाइल का काम कराने के लिए ग्राम मंधहौर निवासी जयदेव पुत्र त्रिलोक चंद और मोनू पुत्र त्रिलोक चंद को जिम्मेदारी दी थी। इसके लिए उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर 40 हजार रुपए भी दिए थे। आरोप है कि दोनों ने अमित के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया और सरकारी अनुदान के पांच लाख रुपए उस खाते में डलवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल से फोन-पे से खाते में आई पूरी रकम निकाल ली। अमित का कहना है कि इसके बाद से आरोपी उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं और न ही रकम वापस करने की बात कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार जब वह आरोपियों के घर पैसे मांगने गया तो उनके परिवार के लोगों ने भी उसे धमकाया। आरोप है कि परिवार वालों ने साफ कहा कि वे कोई पैसा नहीं देंगे और उससे जो बन पड़े, वह कर ले। अमित ने पुलिस को बताया कि मामले में उसने पहले बिहारीगढ़ और थाना सरसावा में भी प्रार्थना पत्र दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में फर्जी बैंक खाता खुलवाने, सरकारी अनुदान की रकम खाते में आने और फोन-पे के माध्यम से रकम निकाले जाने के आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों और खाते से जुड़े लेनदेन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Source link

Tagged: Amit Kumar case Fake bank account Government grant scam Grant money theft police investigation Saharanpur Crime Saharanpur fraud Saharanpur News

Post navigation

Previous: दिल्ली में बुजुर्ग कपल को कार ने टक्कर मारी:दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे; महिला ड्राइवर गिरफ्तार, घायलों को देखने क्रेटा से उतरी, फिर भागी
Next: Prayagraj Homeguard Recruitment 2026 Cutoff List

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

झांसी हादसा:पड़ोसी बोले- अनूप बहुत अच्छे तैराक थे, कई लोगों की जान बचाई; इस बार खुद नहीं बच सके

rrshuklaji@gmail.com9 minutes ago 0

Prayagraj Homeguard Recruitment 2026 Cutoff List

rrshuklaji@gmail.com23 minutes ago 0

Congress State President Aradhana Mishra Mona Exclusive Interview

rrshuklaji@gmail.com54 minutes ago 0

सहानुभूति के 'पैडल' से 'साइकिल' दौड़ाएंगे संजयन:शिक्षक एमएलसी चुनाव में तिरस्कार और उपकार की कहानी सुनाकर परिणाम बदलने की तैयारी

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

Trending News

india
Earthquake Hits Indonesia Myanmar | Tremors Felt In Tripura Madhya Pradesh

Recent Posts

  • Earthquake Hits Indonesia Myanmar | Tremors Felt In Tripura Madhya Pradesh
  • झांसी हादसा:पड़ोसी बोले- अनूप बहुत अच्छे तैराक थे, कई लोगों की जान बचाई; इस बार खुद नहीं बच सके
  • Prayagraj Homeguard Recruitment 2026 Cutoff List
  • सहारनपुर में फर्जी एकाउंट से निकाले अनुदान के 5 लाख:मां की एक्सीडेंट मे हुई मौत के बाद मिलनी थी रकम, जमीन गिरवी रखकर 40 हजार रुपए भी दिए
  • दिल्ली में बुजुर्ग कपल को कार ने टक्कर मारी:दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे; महिला ड्राइवर गिरफ्तार, घायलों को देखने क्रेटा से उतरी, फिर भागी

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.