लड़की को डराने के लिए युवक ने की थी फायरिंग:आधी रात को आजमगढ़ पुलिस ने किया मामले का खुलासा, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस


आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर असिलाई मोड़ के पास बाइक सवार जिस आर्यन यादव ने अपने ऊपर फायरिंग का दावा किया था। इस पूरे मामले का खुलासा आधी रात को आजमगढ़ पुलिस ने कर दिया। इस बारे में जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि जिस आर्यन यादव 18 ने अपने ऊपर फायर किए जाने की शिकायत की थी। उसने स्वयं अपने ऊपर फायर किया था। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन यादव किसी लड़की से प्यार करता था और उसे पर प्रभाव जमाने के साथ-साथ डराने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक ने लगाए थे बदमाशों द्वारा गोली मारने के आरोप
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले आर्यन यादव ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया था की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी हैं। आरोपी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई अहरौला बाईपास स्थित अपने आरएन ढाबा पर जा रहा था। इसी दौरान असिलाई मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली आर्यन के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर में लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आर्यन को उपचार के लिए अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम में लग गई थी और रात्रि 12:30 बजे इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया गया। जिसमें आरोपी आर्यन यादव को ही इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड माना गया। जिसने पुलिस को गुमराह करने के लिए फायरिंग की घटना बताया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *