अयोध्या की बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू


अयोध्या के रौनाही थाने के पास नेशनल हाईवे-27 पर स्थित हिना बिस्कुट फैक्ट्री में शनिवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री के गोदाम में रखे सैकड़ों बिस्कुट के गत्ते, पैकिंग का सामान और अन्य चीजें जलकर राख हो गईं। लगभग एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शाम को गोदाम से धुआं उठते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आग पूरे गोदाम में फैल गई। ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर रौनाही थाने से फायर ब्रिगेड पहुंची, पर मशीन खराब हो गई। जिसके बाद तत्काल सिविल लाइन अयोध्या से दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप से आग बुझाने की कोशिश की। मजदूरों, फायर कर्मियों और ग्रामीणों की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री का संचालन पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर के भाई फिरदौस खान करते थे। उन्होंने बताया, घाटे के कारण फैक्ट्री चुन्नी खान को किराए पर दी गई है। उप निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने कहा, शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। राहत की बात है कि गोदाम में कोई मजदूर नहीं था, जिससे जान का नुकसान टल गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *