Bhadohi Carpet Fair Inauguration | Yogi Adityanath 1340 Crore Projects

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जिले की करीब 1340 करोड़ रुपए की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

इनमें 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री मेले के उद्घाटन के बाद भिखारी रामपुर अभयनपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सीएम योगी दोपहर 1:40 बजे भदोही हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:45 बजे कारपेट एक्सपो मार्ट पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे। यहां जयपुर, कश्मीर, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के निर्यातकों ने 223 स्टॉल लगाए हैं।

आयोजकों के अनुसार, 65 देशों से 430 खरीदार मेले में पहुंचेंगे। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद और एकमा मेले के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। मेले में 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की संभावना जताई गई है।

भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला आयोजित होगा।

भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला आयोजित होगा।

320 करोड़ से डेंगूरपुर-धनतुलसी पुल

मुख्यमंत्री डेंगूरपुर-धनतुलसी पक्का पुल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए आंदोलन भी हुए हैं।

पुल बनने से धनतुलसी, छेछुआ समेत आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को मिर्जापुर, प्रयागराज और मध्य प्रदेश की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे दूरी और समय दोनों कम होने की उम्मीद है। परियोजना के लिए सेतु निगम को शासन से पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।

सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है।

सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है।

209 करोड़ से बनेगा नया जिला कारागार

मुंसी लाटपुर में करीब 209 करोड़ रुपये की लागत से नए जिला कारागार का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। वर्तमान जिला कारागार की क्षमता 163 बंदियों की है, जबकि यहां करीब 368 बंदी निरुद्ध हैं। नए कारागार की क्षमता 574 बंदियों की होगी।

सीएम योगी डेंगूरपुर-धनतुलसी पक्का पुल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी डेंगूरपुर-धनतुलसी पक्का पुल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

नगर विकास की 8 परियोजनाएं

नगर विकास विभाग की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इनकी कुल लागत करीब 187 करोड़ रुपये है। इनमें 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2 का शिलान्यास शामिल है। लोक निर्माण विभाग की 6 सड़कों का लोकार्पण और 29 सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 197 करोड़ रुपये बताई गई है।

बिजली की 151 करोड़ की परियोजनाएं

विद्युत विभाग की करीब 151 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों की विकास परियोजनाएं भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला के अनुसार, मुख्यमंत्री कुल 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 47 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1340 करोड़ रुपए है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *