![]()
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को नगर उत्तर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। मेजबान केपी इंटर कॉलेज की टीम का प्रतियोगिता में दबदबा रहा। बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 में केपी कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका अंडर-19 में भी केपी की टीम विजेता बनी। बालक अंडर-14 और अंडर-17 में केपी कॉलेज चैंपियन बालक अंडर-14 के फाइनल में मेजबान केपी इंटर कॉलेज ने पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी को 30-17 से हराया। केपी की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-17 के फाइनल में भी केपी इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी आमने-सामने रहे। कड़े मुकाबले में केपी कॉलेज ने 28-22 से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-19 के फाइनल में कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज ने कर्नलगंज इंटर कॉलेज को 24-18 से हराकर खिताब जीता। बालिका अंडर-19 में केपी इंटर कॉलेज विजेता बालिका अंडर-19 के खिताबी मुकाबले में केपी इंटर कॉलेज ने नारायणी आश्रम बालिका इंटर कॉलेज को 34-22 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं बालिका अंडर-14 और अंडर-17 में किसी अन्य विद्यालय की टीम के प्रतिभाग न करने के कारण नारायणी आश्रम बालिका इंटर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। गणेश वंदना से हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता की शुरुआत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कटरा की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी कटरा की प्रधानाचार्या शशिवाला चौधरी ने की। मुख्य संयोजक एवं केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी में साहस, शक्ति, फुर्ती और तकनीक का समन्वय होता है। खिलाड़ी को हर क्षण सही निर्णय लेकर अपनी टीम को जीत की ओर ले जाना होता है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव, सुदीप कुमार और सत्य प्रकाश तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता उमेश कुमार खरे, अरुण पांडेय, बृजेश खरे, नितिन पटेल, श्रद्धा, आनंद सोनकर, वेदराज पाल, रविंद्र त्रिपाठी, सनी पांडेय और मनिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
प्रयागराज में केपी कॉलेज ने कबड्डी ट्रॉफी जीती:अंडर-14 और अंडर-17 में मनौरी को हराया, बालिका अंडर-19 में भी खिताब