![]()
अयोध्या. कृषि उपकरण निर्माता कंपनी ‘लैंड फोर्स’ ने सेंट्रल और ईस्टर्न उत्तर प्रदेश के अपने चैनल पार्टनर्स के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टनर्स को आधुनिक कृषि उपकरणों और कंपनी की नई प्रोडक्ट रेंज के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। वर्कशॉप में कंपनी के उत्पादों की उपयोगिता, तकनीकी विशेषताओं और भविष्य में बाजार में उतारे जाने वाले नए उपकरणों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लैंड फोर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि आधुनिक कृषि अब केवल खेत की जुताई तक सीमित नहीं रह गई है। आज फसल की बुवाई, पौधों के रखरखाव, कटाई और विशेषकर कटाई के बाद फसल अवशेषों (पराली आदि) के उचित प्रबंधन के लिए उन्नत उपकरणों की सख्त आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की कुल प्रोडक्ट रेंज का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा प्रदर्शित किया गया, जिसमें फसल अवशेषों के प्रबंधन में काम आने वाले उपकरणों पर विशेष जोर दिया गया। दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप में लगभग 50 चैनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा पार्टनर्स को तकनीकी रूप से अपडेट रखने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे।
Source link
आधुनिक कृषि उपकरणों की दी जानकारी:अयोध्या में पराली प्रबंधन उपकरणों पर रहा विशेष जोर