हापुड़ में नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री पकड़ी:90 कट्टे संदिग्ध पोटाश, 20 कट्टे डीएपी बरामद; पैकिंग उपकरण जब्त


हापुड़ में शनिवार शाम करीब 4 बजे कृषि विभाग ने रामपुर रोड पर छापा मारकर खाद बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने मौके से 50-50 किलो के 90 कट्टे संदिग्ध पोटाश और 20 कट्टे डीएपी बरामद किए। बिना मार्का वाले खाली कट्टे और पैकिंग उपकरण भी मिले। सूचना पर टीम ने मारा छापा जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार को सूचना मिली थी कि रामपुर रोड पर नामी कंपनियों के रैपर में संदिग्ध खाद और पोटाश तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ परिसर में छापा मारा। अधिकारियों के मुताबिक, यहां इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) के नाम पर पैकिंग की जा रही थी। खाद बनाने का सामान और पैकिंग उपकरण मिले छापेमारी के दौरान बिना मार्का वाले खाली कट्टे, खाद तैयार करने का सामान और पैकिंग उपकरण भी बरामद हुए। टीम ने संदिग्ध उर्वरक के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। कहां सप्लाई होती थी, इसकी जांच कृषि विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि फैक्ट्री में तैयार खाद कहां सप्लाई की जाती थी। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। फैक्ट्री संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फैक्ट्री सीज कर एफआईआर कराने की तैयारी जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता की खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री को सीज कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *