हाईस्कूल टॉपर सृष्टि को पूर्व मंत्री ने दी इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल:स्कूल जाने में होती थी परेशानी, IAS बनने के लिए किया प्रेरित


जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शनिवार को हाईस्कूल टॉपर सृष्टि सिंह को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल दी। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि दोनों पैरों से दिव्यांग है। हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल से स्कूल आने-जाने में उसे काफी परेशानी होती थी। इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल मिलने से अब उसकी पढ़ाई और स्कूल पहुंचना आसान होने की उम्मीद है। स्कूल जाते देखा तो मदद का फैसला किया कृपाशंकर सिंह ने सृष्टि को हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल से स्कूल जाते देखा था। इसके बाद दिनेश तिवारी से उसके बारे में जानकारी ली। पता चला कि सृष्टि उमरपुर वाजिदपुर की रहने वाली है और पढ़ाई के प्रति समर्पित है। उसकी मां कैंसर से पीड़ित हैं। इससे परिवार की आर्थिक परेशानियां भी बढ़ गई हैं। सृष्टि की स्थिति जानने के बाद कृपाशंकर सिंह ने उसकी मदद करने का फैसला किया और उसे इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। बोले- शारीरिक कठिनाइयां सपनों में बाधा न बनें कृपाशंकर सिंह ने सृष्टि को मन लगाकर पढ़ाई करने और किसी भी परिस्थिति को अपनी कमजोरी न बनने देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उसे भविष्य में आईएएस परीक्षा पास करने का लक्ष्य रखने और पूरी मेहनत व लगन से सपने पूरे करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक कठिनाइयां किसी की प्रतिभा और सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। समाज के सक्षम लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं, तो कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। दिव्यांगता के बावजूद पढ़ाई में अव्वल सृष्टि ने शारीरिक चुनौतियों के बावजूद पढ़ाई के प्रति लगन दिखाई है। वह तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की हाईस्कूल टॉपर छात्रा है। स्कूल आने-जाने में हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल से होने वाली परेशानी अब इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल मिलने से कम होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *