![]()
शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि ओवैसी जहां-जहां जाते हैं, वहां भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाती है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता को केवल भाजपा पर भरोसा है और 2027 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। बोले- अखिलेश के पास नारे देने के अलावा कुछ नहीं नरेंद्र कश्यप ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास नारे देने के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को दिखावे का गठबंधन बताया। कश्यप के मुताबिक, दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन विचारहीन है और इसका कहीं प्रभाव नजर नहीं आता। राहुल गांधी पर भी साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का बंटाधार हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सक्रिय होने के बाद कांग्रेस ने कई प्रदेशों में सत्ता गंवाई। कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी को देखकर उन्हें गंभीर व्यक्ति होने का आभास नहीं होता और इसी वजह से लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। इसके विपरीत, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व और सरकार के कामकाज को लेकर भी अपनी बात रखी। राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा पर परिवारवाद का आरोप कश्यप ने राज्यसभा चुनाव में सपा की ओर से दो प्रत्याशी उतारे जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उनमें से एक परिवार से जुड़े हैं और दूसरे पैसे वाले हैं। उन्होंने कहा कि बहन जी की यह बात सही है कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद और पैसे के प्रभाव में आकर केवल रस्म अदायगी कर रही है। उनके मुताबिक, सपा में अब समाजवादी विचारधारा दिखाई नहीं देती। 2027 में एनडीए की सरकार बनने का दावा प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2027 में भी एनडीए की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 और 2022 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी और आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा।
Source link
ओवैसी जहां जाते, वहां भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतती है:शाहजहांपुर प्रभारी मंत्री बोले- 2027 में भी यूपी में बनेगी भाजपा की सरकार