![]()
बलिया के नवानगर स्थित सर्व सेवा संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान भी चलाया गया। संस्थान परिसर के साथ-साथ सब्दरा स्थित प्राथमिक सरकारी विद्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गई।
Source link
सर्व सेवा संस्थान में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई