![]()
रजनौली (सिरसी) स्थित देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता व सेवा का संकल्प लिया। साथ ही, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की शपथ भी ली। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि गांधी जी का “स्वच्छता, सत्य और अहिंसा” का संदेश तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का ऐतिहासिक उद्घोष आज भी समाज व राष्ट्र के लिए बेहद प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का समापन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
Source link
देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय में जयंती समारोह:छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली शपथ