बेहतर कानून व्यवस्था से निवेश बढ़ा-BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा:शामली में औद्योगिक विकास, निवेश और कानून व्यवस्था पर चर्चा


शामली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने स्वागत किया। उद्यमियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान औद्योगिक विकास, निवेश और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सुरेश राणा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई दिशा मिली है। बेहतर कानून व्यवस्था से औद्योगिक और आर्थिक विकास होता है। सरकार सड़क, बिजली, पानी और औद्योगिक सुविधाओं पर लगातार काम कर रही है, जिससे निवेश का माहौल बना है। राणा ने शामली को कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों में संभावनाओं वाला जिला बताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सुविधाएं देने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अशोक बंसल और चेयरमैन विशाल गुप्ता ने भी सुरेश राणा को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन तुषार कुच्छल, अभिनव जैन और सचिन श्याम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, उद्योगपति मोहित जैन, आशीष जैन, अशोक मित्तल, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, सुधीर कुमार, अभिनव बंसल, अंशु मित्तल, आकाश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, डॉ. सुनील माहेश्वरी, रुचिर गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, निर्भय संगल, अंकित गुप्ता और आदित्य सिंघल समेत बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *