![]()
बरेली में कोतवाली पुलिस ने दुकान के बाहर से 50 हजार रुपये का सीट कवर ठेले पर लादकर ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सीट कवर और ठेला बरामद किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। मां दुर्गा ऑटो एजेंसी के अमन जैन ने 29 सितंबर को शिकायत की। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को शाम करीब 3:58 बजे दुकान के सामने से 50 हजार रुपये का सीट कवर चोरी हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद 30 सितंबर को रेलवे कॉलोनी के पास से नदीम (24) निवासी सराय और हसन (25) निवासी आजमनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि खर्च चलाने के लिए उन्होंने इस्लामिया मार्केट से सीट कवर चुराया था और ठेले पर लादकर ले गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सीट कवर और ठेला बरामद किया।
Source link
ठेले पर लादकर ले गए 50 हजार का सीट कवर:सीसीटीवी और मुखबिरी से दो आरोपी पकड़े, चोरी का सीट कवर और ठेला बरामद