![]()
हिमाचल सरकार ने एशियन गेम्स में भारत को मेडल दिलाने वाले छह खिलाड़ियों को 5.33 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। मगर क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने वाली इंडिया टीम की स्क्वॉड में शामिल स्टार गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को प्रदेश सरकार भूल गई है। इससे रेणुका के परिजनों में रोष व्याप्त है। एशियन गेम्स में जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद उन्हें नकद इनाम देने की घोषणा की है। उस लिस्ट में रेणुका ठाकुर का नाम गायब है, जबकि हाल में संपन्न एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट में गोल्ड जीता है। हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर भी इस टीम का हिस्सा रही हैं। हालांकि, रेणुका को इस बार प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला और वह बेंच पर रहीं। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता है। इस पर रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी इंडिया स्क्वॉड का हिस्सा रही है। ऐसे में रेणुका की अनदेखी करना बेटी के साथ भेदभाव है। सीएम के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई: मां
सुनीता ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को गुरुवार को रोहड़ू में सीएम सुक्खू के समक्ष उठाया और आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा बीते साल घोषित एक करोड़ रुपए का इनाम और सरकारी नौकरी भी नहीं मिल पाई। दरअसल, नवंबर 2025 में भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद सीएम सुक्खू ने खुद रेणुका ठाकुर को फोन करके बधाई दी थी और एक करोड़ रुपए के इनाम के साथ सरकारी नौकरी देने की बात भी कही थी। एक साल भी CM की घोषणा पूरी नहीं: विनोद रेणुका के भाई विनोद ठाकुर ने बताया कि लगभग एक साल बाद न उनकी बहन को एक करो़ड रुपए और न ही नौकरी मिल पाई है। इसे लेकर सरकार की ओर से कोई पत्राचार भी नहीं किया गया। उन्होंने सीएम सुक्खू से आग्रह किया कि वह अपना वादा जल्द पूरा करें। रेलवे की नौकरी छोड़ने को तैयार: रेणुका
रेणुका ठाकुर ने बताया कि सीएम ने जो घोषणा की गई थी, वह पूरी नहीं हुई। उन्होंने ईनाम राशि के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग की। हालांकि, रेणुका अभी रेलवे में स्पॉर्टस ऑफिस के तौर पर सेवारत्त है। इस पर रेणुका ने कहा कि वह चाहती हैं कि अपने स्टेट में नौकरी का अवसर मिले। रोहड़ू के पारसा गांव की रहने वाले है रेणुका
रेणुका ठाकुर रोहड़ू के पारसा गांव की रहने वाली हैं। 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई थीं। वह विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य थीं और टूर्नामेंट में भारत के लिए छह मैच खेलीं। डिपार्टमेंट ने खेल विभाग को प्रस्ताव भेज रखा: महाजन
स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के एडिश्नल डायरेक्टर गौरव महाजन ने बताया कि विभाग ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा रखा है। यदि नहीं हुआ तो दूसरा प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के ईनाम को लेकर सरकार से जैसी डायरेक्शन आएगी, उसका पालन करेंगे।
Source link
क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को भूली हिमाचल सरकार:एक करोड़-सरकारी नौकरी दोनों नहीं मिलीं, मां बोलीं- अब एशियन गेम्स अवार्ड लिस्ट से भी नाम गायब