गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कानपुर में स्वच्छता अभियान:महापौर, सांसद और विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर झाड़ू लगाई


कानपुर में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत अन्य पदाधिकारियों को विधायक झाड़ू लेकर अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे और सफाई अभियान चलाया। कानपुर में अलग-अलग हिस्सों में देर शाम तक यह अभियान चला। कानपुर में नगर निगम चला रहा 157 घंटे का स्वच्छता अभियान कानपुर नगर निगम की तरफ से चलाए जा रहे 157 घंटे लगातार सफाई अभियान के अन्तर्गत महापौर प्रमिला पांडेय ने परेड चौराहा मुर्गा मार्केट पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उनके साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। महपौर ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प है। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने भी अपनी टीम के साथ अलग-अलग हिस्सों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। सांसद ने कहा कि नगर निगम के साथ ही आम आदमी को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हमें खुद घर की तरह अपने आसपास आम जनमानस के सहयोग से साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ गोविंद नगर विधानसभा से विधायक सुरेन्द्र मैथानी, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत अन्य भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को एमपी-एमएलए सड़क पर उतरकर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान से जुड़ी तस्वीरें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *