![]()
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रजापुर स्थित राज भवन में नशा मुक्ति केंद्र और वृद्धाश्रम की शुरुआत की गई। केंद्र का उद्घाटन गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि नशे की लत से युवाओं और उनके परिवारों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों को नशे से बाहर निकालकर सामान्य जीवन की ओर लौटाने का प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के माध्यम से उन बुजुर्गों को सहारा मिल सकेगा, जिन्हें जीवन के इस पड़ाव पर अपनत्व और देखभाल की आवश्यकता है। सुधीर चौहान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए किए जाने वाले कार्यों का महत्व काफी अधिक है। नशा मुक्ति केंद्र में नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार, परामर्श और नशे से बाहर निकलने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं वृद्धाश्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों के रहने, भोजन और देखभाल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Source link
रजापुर में नशा मुक्ति केंद्र और वृद्धाश्रम शुरू:विधायक हरेंद्र तेवतिया बोले- नशे से बाहर लाकर सामान्य जीवन लौटाना जरूरी