![]()
महोबा के गुर्जा खुड़ा गांव में गुरुवार को नाले से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला अर्धनग्न शव मिला। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों को नाले के पास से गुजरते समय तेज दुर्गंध आई। इसके बाद पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद के भतीजे ने नाले में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पानी में पड़े रहने और धूप के कारण शव का चेहरा बुरी तरह सड़ गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति भारी बारिश के दौरान पानी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद ने बताया कि मृतक उनके गांव का रहने वाला नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी दी जा रही है। साथ ही पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जानकारी जुटा रही है।
Source link
नाले से मिला 4 दिन पुराना अधेड़ का शव:चेहरा पहचानना मुश्किल, बारिश के पानी में बहकर आने की आशंका