गजरौला में स्वच्छता ही सेवा अभियान:पालिका अध्यक्ष से नगरवासियों तक ने संभाली सफाई की कमान, दिया स्वच्छता संदेश


अमरोहा के गजरौला में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को नगर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ महाअभियान चलाया गया। पालिका अध्यक्ष, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने एक घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत फायर स्टेशन गजरौला से हुई। इसके बाद टीम ने भानपुर फाटक की ओर सफाई अभियान चलाया। पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने कहा कि स्वच्छता सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रशासन और समाज मिलकर प्रयास करें तो सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। नगर स्वच्छता प्रेरक एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में जनभागीदारी जरूरी है। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना पालिका का मुख्य लक्ष्य है। महाअभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ आमजन ने भी सहयोग किया। इस दौरान ईओ ललित कुमार आर्य सहित पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *