कानपुर में गांधी जयंती कार्यक्रम:छात्राओं ने किया विशेष श्रमदान, बापू के विचारों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता


कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर में सेवा संकल्प अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना के मार्गदर्शन में हुआ। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जया भारती और स्वच्छता समिति प्रभारी डॉ. अंजना सोनकर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया। छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेविकाओं और शिक्षिकाओं ने विभागों, कक्षाओं, सभागार, व्याख्यान कक्ष, गलियारों और उद्यानों की साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता, श्रम की गरिमा, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। इसी क्रम में एनएसएस इकाई-प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकांक्षा गौर ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। छात्राओं को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गांधीवादी मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, स्वयंसेविकाओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *