DGP को ज्ञापन देने जा रहे स्वामी प्रसाद रोके गए:पुलिस मुख्यालय पहुंचने से पहले पुलिस ने घेरा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने गंभीर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई


अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी को ज्ञापन देने जा रहे थे। इससे पहले ही गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय के पास पुलिस ने उनका घेराव कर दिया और उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पार्टी के मुताबिक, मौर्य सुबह करीब 11 बजे पुलिस मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। आठ हत्याकांड और हमले के मामले उठाए स्वामी प्रसाद मौर्य ने डीजीपी को दिए जाने वाले ज्ञापन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आठ आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई मामलों में नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। पार्टी ने पुलिस से इन मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन में अयोध्या के कंदेला में श्रीराम लगन मौर्य हत्याकांड, गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड, कासगंज में पवन कोरी हत्याकांड, प्रतापगढ़ में अर्जुन गौतम हत्याकांड, बदायूं में राजेश कोरी हत्याकांड, सुल्तानपुर में मंगलकोरी समेत पूरे परिवार पर हमला, प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड और सुल्तानपुर के अखंडनगर में राजन पर जानलेवा हमले के मामले शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग अपनी जनता पार्टी ने मांग की है कि इन मामलों में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन की प्रतियां मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और लखनऊ के जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त को भी भेजी गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *