![]()
जौनपुर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) समीर कुमार ने ठंड और कोहरे को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी। नए निर्देशों के अनुसार, स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। सुबह 9 से 9:15 बजे तक प्रार्थना, राष्ट्रगान और योगाभ्यास होगा। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक मिड-डे मील का ब्रेक रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण बच्चों को सुबह 8 बजे स्कूल पहुंचने में सर्दी और कोहरे से परेशानी होती थी। बच्चों की सुरक्षा और आवागमन में आसानी के लिए यह बदलाव किया गया है। प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को समय पर स्कूल पहुंचने का निर्देश दिया है। देरी या गैर-हाजिरी पर कार्रवाई होगी।
Source link
जौनपुर में अब 9 बजे से खुलेंगे स्कूल:ठंड और कोहरे के कारण 31 मार्च तक लागू रहेगा नया नियम; BSA ने आदेश जारी किया