गोरखपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर:तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


गोरखपुर के सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज, मोहद्दीपुर में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद गोरखपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार ने कहा कि स्काउटिंग से विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का विकास होता है। इससे उन्हें व्यवहारिक जीवन में समाज के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है। शिविर संचालक प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि कुशल नागरिक के गुण विकसित करने में स्काउटिंग-गाइडिंग का महत्वपूर्ण योगदान है। इससे विद्यार्थियों में विश्वसनीयता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित होती है। समारोह में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका स्वागत स्कार्फ और बैज लगाकर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिविर में विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। अंत में शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ध्वज अवतरण और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। संचालन सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *