नोएडा हादसे के बाद अमेठी में स्लीपर बसों की चेकिंग:8 बसों का 1 लाख से ज्यादा का चालान, सुरक्षा मानक पूरे नहीं मिले


नोएडा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद अमेठी का परिवहन विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। शासन के निर्देश पर प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर 3 दिनों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ के नेतृत्व में 28 स्लीपर बसों की जांच की गई, जिसमें आठ बसों का मानक पूरा न करने पर 1 लाख से अधिक का चालान किया गया। नोएडा में स्लीपर बस में आग लगने से हुए भीषण हादसे के बाद पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। शासन के निर्देश पर अमेठी में भी स्लीपर बसों को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।एआरटीओ महेंद्र बाबू के नेतृत्व में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिनों तक यह अभियान चलाया गया। टीम ने यूपी के साथ-साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों की 28 स्लीपर बसों की जांच की। जांच के दौरान स्लीपर बसों में 19 बिंदुओं पर मानकों की जांच की गई। कई बसों में फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट समेत जरूरी सुरक्षा मानक पूरे नहीं मिले। मानक पूरा न करने वाली 8 बसों का एक लाख से अधिक रुपये का चालान किया गया। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है। जिन बसों में खामियां मिली हैं, उन पर कार्रवाई की गई है और उन्हें मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग का यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा, ताकि हाईवे पर चलने वाली बसों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *