Prayagraj Theft Case | Girl Arrested With Live-in Partner After CCTV

प्रयागराज में 18 साल की एक लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी कर डाली। घर से सोने-चांदी के गहने और कैश समेत 15 लाख चोरी किए गए।

.

वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच्चाई सामने आ गई। परिवार भी हैरान रह गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी लड़की और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी सहेली समेत तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

परिजनों ने बताया- युवती चार माह से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। उससे सारे संबंध खत्म कर लिए हैं।

2 तस्वीरें देखिए…

पहले लड़की घर के अंदर जाती है। पीछे से उसका बॉयफ्रेंड आता सीसीटीवी में कैद हुआ।

पहले लड़की घर के अंदर जाती है। पीछे से उसका बॉयफ्रेंड आता सीसीटीवी में कैद हुआ।

ये लड़की का बॉयफ्रेंड है, वह सीसीटीवी में कैद हुआ।

ये लड़की का बॉयफ्रेंड है, वह सीसीटीवी में कैद हुआ।

अब पढ़िए पूरा मामला

यह घटना एयरपोर्ट क्षेत्र के शांति नगर झलवा की है। प्रियांशी उर्फ साक्षी कटहुला गौसपुर गांव की रहने वाली है। उसका उज्जवल द्विवेदी उर्फ वेदांत से अफेयर है। दोनों की उम्र 18 साल है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 39 ग्राम सोना और 53 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं।

इस फुटेज में आरोपी बॉयफ्रेंड घर से निकलते हुए देखा गया।

इस फुटेज में आरोपी बॉयफ्रेंड घर से निकलते हुए देखा गया।

चार महीने से युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी

परिजनों के मुताबिक, प्रियांशी करीब चार महीने से उज्जवल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके युवक के साथ जाने के बाद परिवार ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बाद उसका घर आना-जाना भी बंद था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उज्जवल कोई काम नहीं करता था। पैसों की जरूरत के चलते दोनों ने चोरी की योजना बनाई। प्रियांशी को अपने पैतृक घर की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि घर में सोने-चांदी के गहने और बड़ी रकम रखी रहती है।

इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने लिव-इन पार्टनर, एक सहेली और उसके प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

पहले से पता था कहां रखा है कैश-ज्वेलरी

योजना के मुताबिक 21 सितंबर की रात घर को निशाना बनाया गया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और करीब ढाई लाख रुपये कैश चोरी कर लिए गए। अगले दिन परिवार को चोरी का पता चला। अलमारी का ताला खुला था और उसमें रखे गहने और नकदी गायब थे।

इसके बाद परिवार ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में युवती की भूमिका सामने आने का दावा किया गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। 28 सितंबर को नैनी में प्रियांशी और उज्जवल को चोरी के कुछ सामान के साथ पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों को एयरपोर्ट थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

CCTV से खुला घर के अंदर चोरी का राज

परिवार की शिकायत पर एयरपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद किए।

थाना प्रभारी वैभव सिंह के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि बाकी ज्वेलरी उसने अपनी सहेली सारिका और उसके साथी आयुष व मोनू को दी है। पुलिस अब तीनों की तलाश कर रही है और मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.