कैफे में हिंदू किशोरी के साथ मिला मुस्लिम युवक:मेरठ में बजरंग दल ने हंगामा किया, पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ


मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक कैफे में मंगलवार रात एक हिंदू किशोरी के साथ मुस्लिम युवक बैठा था। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैफे में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई और मामले में जांच शुरू कर दी है कैफे में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू किशोरी के मिलने पर पहुंचे कार्यकर्ता सदर बाजार क्षेत्र के ट्री हाउस कैफे में मंगलवार रात एक मुस्लिम युवक हिंदू किशोरी के साथ बैठा था। कैफे संचालक की ओर से इसकी सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी गई। इसके बाद विशाल धानक,पुनीत धानक, प्रिंस सोनकर, उज्जवल प्रिंस समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे हंगामा शुरू कर दिया पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया हंगामे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद युवक और किशोरी को थाने ले जाया गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। कार्यकर्ताओं ने लगाए ये आरोप बजरंग दल के महानगर विद्यार्थी प्रमुख प्रिंस सोनकर ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कैफे में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू किशोरी के मौजूद होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। प्रिंस सोनकर के मुताबिक,यह मामला पहले भी कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आया था और कुछ कार्यकर्ता इसकी जानकारी जुटा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक पहले भी कुछ अन्य युवतियों को कैफे लेकर आया था। कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक के मोबाइल फोन में अन्य युवतियों की तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई कार्यकर्ताओं के मुताबिक युवक का नाम अरमान है और वह दिल्ली चुंगी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। सदर बाजार थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि- मामले की जांच की जा रही है। यदि मामले में कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *