Bulandshahr News | Bhagat Singh Jayanti 1100 Deepotsav Rashtra Chetna Mission

बुलंदशहर में सामाजिक संस्था ‘राष्ट्र चेतना मिशन’ के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती शहीद चौक पर धूमधाम से मनाई गई। 22वें भव्य दीपोत्सव एवं राष्ट्र वंदन समारोह के तहत शहीद स्मारक परिसर में 1100 दीप जलाकर और भारत का विशाल म

.

इससे पूर्व, सुबह संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह और कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर निकुंज तोमर की टीम ने पूरे शहीद चौक को फूलों, तिरंगे गुब्बारों और रंगीन लाइटों से भव्य रूप से सजाया। शाम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया और पूर्व बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट मधु कुमार सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भगत सिंह जैसे वीरों के सर्वोच्च बलिदान से ही हम स्वतंत्र हैं और भारत के दिल में वे हमेशा जिंदा रहेंगे। समारोह के अंत में कवि डॉ. अक्षय प्रताप और मोनू चौधरी ने वीर रस की कविताओं से लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *