समस्याओं और लंबित भुगतान के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधान:कन्नौज में डीएम से मुलाकात कर 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, बोले- निर्देश जारी कर निस्तारण करें


कन्नौज में समस्याओं और लंबित भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों (प्रशासकों) का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार दोपहर 1 बजे कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रधानों ने एकजुट होकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मुलाकात की और उन्हें 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ग्राम पंचायत भिदासिन के प्रधान बृजभान सिंह, महमुदापुर के अखिलेश कुमार, सारोतोप के नूर अली, दरियापुर पट्टी के देशराज दोहरे, डाहलेपुर के भोलानाथ, गूरा की राधा शर्मा, खजुहा के रामेश्वर दयाल, कपूरपुर कटरी के रामलखन, खुर्रमपुर के राहुल कटियार, वैसापुर पट्टी के रामपाल सिंह, पाइंदाबाद के हरीराम, समेत कई ग्राम प्रधान (प्रशासक) मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने एकजुट होकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मुलाकात की और उन्हें 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासकों ने मांग की उनके क्षेत्र में पूरे कराए जा चुके विकास कार्यों के लंबित भुगतान को कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहाकि वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं की स्वीकृति को लेकर दिशा-निर्देश जारी करें। 2026-27 की कार्ययोजना अभी तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड नहीं हुईं, उन्हें शीघ्र फीड कराया जाए। इस प्रकार की समस्याओं को लेकर प्रशासकों ने डीएम को पत्र सौंपा और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *