Abhishek Porel Returns To Bengal Cricket Team

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेप के आरोपी IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बंगाली की सीनियर टीम में वापसी हो गई है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने के 11 दिन बाद टीम में चुना गया है। अभिषेक को 18 सितंबर को कोर्ट ने जमानत पर रिहा किया था।

23 साल के अभिषेक को असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है। यह मैच रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए रखा गया है।

30 जून को एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

पहले प्रॉबिवल्स में नहीं थे, कल टीम रवाना होगी

अभिषेक CAB ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए जारी सीनियर प्रोबेबिल्स की सूची में नहीं थे। अब उन्हें असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए बंगाल की टीम में जगह दी गई है।

बंगाल की टीम 30 सितंबर को कोलकाता से गुवाहाटी रवाना होगी। असम के खिलाफ चार दिन का मैच 2 से 5 अक्टूबर तक बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्या है पूरा मामला

अभिषेक पर एक कॉलेज की छात्रा ने रेप, शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए थे। वे करीब 36 दिन जेल में रहे। 18 सितंबर को उन्हें जमानत मिली। मामला कोर्ट में है।

11 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद पोरेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। 14 अगस्त को जमानत नहीं मिली। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभिषेक ने IPL 2026 के बाद से कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला

पोरेल ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार मैच खेले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला है। असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच उनके लिए लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी का मौका होगा।

रणजी ट्रॉफी से पहले तैयारी

बंगाल का रणजी ट्रॉफी अभियान 11 अक्टूबर से शुरू होगा। टीम का पहला मैच दिल्ली के खिलाफ कल्याणी में है। उससे पहले असम के खिलाफ चार दिन का मैच खिलाड़ियों को लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार करने का मौका देगा।

पोरेल के चयन के बाद अब उनका प्रदर्शन भी नजर में रहेगा। हालांकि, इस चयन से यह तय नहीं होता कि उन्हें रणजी ट्रॉफी के मुख्य मैचों के लिए भी टीम में जगह मिलेगी।

————————————–

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार:मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें पोरेल पर रेप, धमकी और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.