ग्राम विकास अधिकारी बने अंकित:बेवर में जोरदार स्वागत; युवाओं को दी अच्छी संगत में रहकर तैयारी की सलाह


मैनपुरी में बेवर कस्बे के जीटी रोड पश्चिमी निवासी अनिल कुमार गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता का ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर चयन होने पर उनके आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन सरितकांत भाटिया सहित तमाम संभ्रांत लोगों ने फूल-माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत, गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद को देते हुए अंकित ने युवाओं से कहा कि अच्छी संगत में रहकर निरंतर तैयारी करने से सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान उन्होंने माता-पिता व भाई-बहन को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद भी लिया। बधाई देने वालों में सुभाष गुप्ता, राजन मिश्रा, गोपाल माहेश्वरी, हिमांशु सिंह, ऋषभ दुबे, यश गुप्ता और शिवम गुप्ता समेत नगर के कई लोग शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि अंकित की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *