जालौन में स्कॉर्पियो कार में घुसा अजगर,VIDEO:रात भर बैठा रहा, सुबह वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू


जालौन के उरई में एक युवक की कार में अजगर घुस गया। सोमवार की रात के अंधेरे में अजगर के कार में घुसने की बात सामने आई। सुबह इसकी जानकारी होने पर कार मालिक के साथ आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कार से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीम ने सावधानी बरतते हुए अजगर को कार से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, कार में अजगर के घुसने की घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर की बताई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *