![]()
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा धन्नी गांव के भरथी टोला स्थित डेयरी फार्म पर सोमवार रात काम कर रहे 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिपरा धन्नी गांव के भरथी टोला निवासी कृष्णा निषाद (18) पुत्र राजनाथ सोमवार रात करीब 8 बजे गांव स्थित डेयरी फार्म पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से कृष्णा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने कृष्णा की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुरू की हादसे की पड़ताल युवक को करंट लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग डेयरी फार्म पर जुट गए। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक कृष्णा डेयरी फार्म पर काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरी बाजार थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
Source link
डेयरी-फार्म पर काम कर रहे युवक को लगा करंट, मौत:देवरिया में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए परिजन, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया