मिर्जापुर में राष्ट्रवादी मंच करेगा 'गड्ढा भरो या जेल' आंदोलन:मंच अध्यक्ष बोले- एक माह में समाधान नहीं हुआ तो निकालेंगे मशाल जुलूस


मिर्जापुर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में शनिवार रात राष्ट्रवादी मंच का तृतीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मंच के सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए जिले की मूलभूत समस्याओं को उठाया। बेरोजगारी, टूटी सड़कें, बदहाल नालियां और प्रशासनिक स्तर पर लोगों को हो रही परेशानियों के समाधान की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर मंच आगे भी अपनी आवाज उठाता रहेगा। समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना होगा महामंडलेश्वर सुधाकर पुरी महाराज ने कहा कि समाज के सामने कई समस्याएं हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने व्यवस्था की कमियों को दूर करने के लिए संघर्ष की जरूरत बताई। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और न्यायालय में चल रहे मामले का भी उल्लेख किया। अरुण मिश्रा ने कहा कि जिले से ऐसा दमदार जनप्रतिनिधि नहीं चुना गया, जो यहां की समस्याओं को मजबूती से सदन में रख सके। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली और मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर आने वाले दिनों में एक उदाहरण बनेगा। एक माह का समय, फिर मशाल जुलूस की चेतावनी मंच अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बना रहना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि नौजवान देश का भविष्य हैं। मनोज श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गलियां, नालियां और सड़कें बदहाल हैं। उन्होंने बबुरा-अकोढ़ी मार्ग पर कीचड़ की समस्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए एक माह का समय दिया गया है। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “समस्या अनेक, समाधान एक-राष्ट्रवादी मंच” के संकल्प के साथ जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह, महामंडलेश्वर सुधाकर पुरी, अरुण मिश्रा, ओपी गुप्ता, पारस मिश्र, मधुकर, संजय गहरवार, दिव्यांशु मेहता, विपिन कुमार गुप्ता, रवि पुरवार, मकबूल और देवता पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *